ज्ञान हलचल

March 14, 2007

इँदारा कब उपेक्षित हो गया?

Filed under: Surroundings, आस पास — Gyandutt Pandey @ 10:19 pm

बचपन में गांव का इँदारा (कुआँ) जीवन का केन्द्र होता था. खुरखुन्दे (असली नाम मातादीन) कँहार जब पानी निकालता था तब गडारी पर नीचे-ऊपर आती-जाती रस्सी (लजुरी) संगीत पैदा करती थी. धारी दार नेकर भर पहने उसका गबरू शरीर अब भी मुझे याद है. पता नहीं उसने इँदारे से पानी निकालना कब बंद किया. इँदारा अब इस्तेमाल नही होता.
गांव में पहले चाँपाकल (हैण्ड पम्प) आया. अब बम्बे (पाइप वाला नल) से पानी आता है. बारिश के मौसम में लोग ढेंकी भी नहीं चलाते - टुल्लू या डीजल से चलने वाला पम्प इस्तेमाल करते हैं. गाँव जाने का अब मन ही नहीं करता. जिस गाँव के साथ यादें जुडी़ हैं, वह गाँव तो है ही नहीं.
खुरखुन्दे अब बुढा़पे की दहलीज पर है. एक शादी के मौके पर मिला था. अब वह एक ठेली चलाता है. लोगों का सामान ढोता है. पालकी का चलन तो उसके बचपन में ही खतम हो गया था. उसके पिता पालकी ले चलते रहे होंगे. वह ठेली ले कर चलता है. यह काम तो पुश्तैनी सा है, पर पानी खींचना बन्द हो गया. इँदारा जो मर गया.
चीन की लडाई के समय से गाँव छूटा है. उस समय सात साल का रहा होऊंगा. इँदारे में पोटैशियम परमैगनेट मिलाने पर लाल हुये पानी को लेकर हवा उडी़ थी कि चीनियों ने पानी में जहर मिला दिया है. चीनियों को जैसे हमारा गाँव ही टार्गेट लगा हो! पानी फिर भी इँदारे का ही पिया गया था. तब इँदारा जीवन का प्रतीक था. अब वह कोई प्रतीक नहीं है. अब वह उपेक्षित है.
आज, अपने घर के पास मैने एक इँदारा देखा. दौड़ कर मोबाइल के कैमरे से उसके चित्र ले लिये. यह इँदारा भी इस्तेमाल नहीं होता. इसकी गडारी गायब थी. चबूतरा सलामत था. इसके खम्भे पर इसके निर्माण हेतु दान दाताओं के नाम थे. खम्भे की लिखावट का फोन्ट बताता था कि काफी पुराना होगा. कमसे कम ५-६ दशक पुराना. कभी यह भी जीवन का केन्द्र रहा होगा. अब यह सडक पर जाती मोटर साइकलों, ठेलेवालों, इलाहाबाद में कमरा किराये पर लेकर पढने वाले जवान लड़कों, हैलोजन लैम्प की रोशनी, कचरा खलियाते सूअरों और नाई की दुकान का मूक दर्शक भर है. राह चलते लोगों से पूछें कि कोई कुआँ देखा क्या? तो अधिकांश कहेंगे - नहीं तो.
इँदारा पुरातत्व की चीज भी शायद नहीं है. उसमें कुछ लोगों की रुचि होती है. इँदारा बस उपेक्षित भर है.

सेप्टिक टैंक से जलीय तत्व के डिस्चार्ज की समस्या

Filed under: Techniques, तकनीकी — Gyandutt Pandey @ 3:19 pm

इलाहाबाद जैसे शहर में सीवेज डिस्पोजल प्रणाली में प्रणाली कम है, सीवेज ज्यादा है. इस शहर में आने पर मैने देखा कि हमारे घर में सेप्टिक टेंक है, पर उसका जलीय डिस्चार्ज का लेवल समय के साथ नगर पालिका की नाली के स्तर से नीचे हो गया है. सड़कें व उसके समान्तर नालियां कालान्तर में ऊंची हो गयी है. और लोगो ने तो सीधा समाधान निकाला है. उन्होने या तो सेप्टिक टेंक बनाये ही नही, या पुराने सेप्टिक टेंक बाईपास कर दिये हैं. घर के कमोड से सारा एफ्लुएन्ट नाली में बहा देते हैं. वह सब अंतत: गंगा में जाता है. मेरे पास निम्न विकल्प हैं:

  1. सारा एफ्लुएन्ट सीधी नाली में बहा कर गंगा के प्रदूषण में अपना इन्क्रीमेंटल योगदान किया जाये.
  2. नगर पालिका के लोगों को बुला कर हर २-३ महीने बाद सारा टेंक साफ कराया जाये. अगर जलीय डिस्चार्ज का लेवल नाली के स्तर से ऊपर होता तो यह काम २-३ वर्षों मे कराना पड़ता. इस विकल्प में नगरपालिका कर्मियों की अक्षमता को साल में ४-६ बार झेलना और उनकी फीस पर ४-६ हजार का सालाना खर्च निहित है.
  3. जलीय एफ्लुएन्ट को हर महीने एक पम्प से निकाल कर नाली में बहा दिया जाये. इस विकल्प में एक बिजली या पैर से चलने वाला पम्प व एक अच्छे फिल्टर की आवश्यकता होगी. बाकी काम खुद किया जा सकता है.

निश्चय ही, तीसरा विकल्प सस्ता व उपयुक्त लगता है. इतना सोचने के बाद मुझे ऑनलाइन/ऑफलाइन मित्रों के सुझावों की दरकार है. कृपया सुझायें कि २००-३०० लीटर जलीय डिस्चार्ज के लिये कौन सा पम्प और इस काम के लिये कैसा फिल्टर उपयुक्त होगा. वह कहां से मिल सकता है?
(चित्र में एक चेम्बर का सेप्टिक टैंक है. चित्र में दर्शाया “Outlet to absorption field” का लेवल नगरपालिका की नाली के लेवल से नीचा है.)

वर्वर राव, इन्टर्नेट और वैश्वीकरण

Filed under: Politics, राजनीति — Gyandutt Pandey @ 8:17 am

वर्वर राव पर एक चिठ्ठा पढ़ा. वर्वर राव (या वारा वारा राव) को मैं पीपुल्स वार ग्रुप के प्रवक्ता के रूप में जानता हूं. सत्तर का दशक होता तो मैं उनका भक्त होता. उस समय जयप्रकाश नारायण में मेरी अगाध श्रद्धा थी. कालान्तर में जेपी को वर्तमान के समाजवादी पार्टी/आरजेडी/जेडी(यू) के वर्तमान नेताओं मे “मॉर्फ” होते देखा. उन नेताओं मे से बहुतों के पास “आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा सम्पत्ति” है. रूस का पतन, बर्लिन की दीवार का ढहना, बिहार/झारखण्ड/ओड़ीसा/आन्ध्र में नक्सली अराजकता आदि ने इस प्रकार के लोगों से मेरा मोहभंग कर दिया है.

मैं वर्वर राव को भ्रष्ट नहीं मानता. पर वे वर्तमान युग के काम के भी नहीं हैं.
वर्वर राव को महिमामण्डित करने वाले; समाजवाद/भूख/आदिवासी लाचारी/किसानों का भोलापन आदि को भावुकता तथा नोस्टाल्जिया की चाशनी में डुबो कर बढिया व्यंजन (लेख) बनाने और परोसने वाले लोग हैं. ऐसे लोग प्रिंट तथा टेलीवीजन पर ज्यादा हैं. मजे की बात है कि वैश्वीकरण के धुर विरोधी (वर्वर राव) का महिमामण्डन वैश्वीकरण के सबसे सशक्त औजार - इन्टर्नेट से हो रहा है! अल कायदा भी वैश्वीकरण के इस तंत्र का प्रयोग विश्व में पलीता लगाने के लिये करता है.
भावुकता तथा नोस्टाल्जिया मुझे प्रिय है. गुलशन नंदा को पढे जमाना गुजर गया - पर उनके नावलों में मजा बहुत आता था. वर्वर राव के बारे में वह मजा नहीं आता. उनपर पढ़ने की बजाय मैं गुरुचरण दास की India Unbound पढ़ना चाहूंगा. उसमें भविष्य की आशायें तो हैं!
(फुटनोट १: वर्वर राव को सामन्तवाद और उपनिवेशवाद से चिढ़ है; मुझे भी है. मनुष्य को दबाना कायरता है. पर वर्वर राव प्रासंगिक नहीं हैं.)

(फुट नोट २: कृपया साथ के ब्लॉगपोल के दुनियां की समृद्धि विषयक पोल में क्लिक करते जायें)

February 7, 2007

The Old Ripe Age Talking

Filed under: Uncategorized — Gyandutt Pandey @ 7:45 am


Yesterday I had been to a marriage of a relative. You meet long time forgotten people at such occasions.
I was face to face with Old Ripe Age at that place.
Mahamritunjay mantra speaks of a ripe old fruit falling off a tree after attaining full age. Meeting him, I was reminded of that mantra.
My eldest Uncle, Mr Anantram Pandey is 84-85. His wife; eldest sister of my father, expired last year. The old dignified man was satisfied that she died without any prolonged illness. He said that his age is also ripe. He was visibly happy to see me.
Mr Anantram is waiting for the journey beyond. Once very agile, always moving on bicycle, learned brahmin was in reflective mood when he talked to me. He was weak, sitting in a corner (earlier he used to be the head pundit performing the sacrament) and speaking of his ailments. But looked like that he had no regrets, no complaints.
I was indeed touched by the simplicity and the greatness of this old dignified man.

February 5, 2007

Social functions, crowds and isolation.

Filed under: Uncategorized — Gyandutt Pandey @ 9:25 pm

I am most alone when in a crowd. Social functions do not induce me to participate. This behavior has not changed over the years.
I may not be able to change in this respect, but I can modify the response. What may be appropriate that I may be able to ‘morph’.
Society loves conformists. It is at ease if the behavior is as per norms. it will extract the maximum price if you are running after it.
If you behave as ‘individual’, the society may test your sustenance. if you sustain, the society may respect you.
You may be considerate and caring to the society. You may love people. But you must not and need not run after the society.
Galib said - ‘Dunia mein hoon, dunia kaa talabgaar nahin hoon. Bazar se gujaraa hoon, kharidaar nahin hoon’. (I am in the world but not dependent on it. I have passed through the market, but I am not a buyer.) Be what Galib was.

The stock market and "fear and greed" factor.

Filed under: Uncategorized — Gyandutt Pandey @ 11:27 am
Fear and Greed are the words used mostly in cases of stock market investments.
Fearlessness is essential to grow. It can only come by correct knowledge.
Greed is attachment to hoarding. Most crude example of greed is the general increase in BMI (body mass index) of people. Body has a tendency to hoard energy giving substances in the form of fat. If we (our unconscious self included) believe in law of abundance, the greed will go away.
More (1) information/knowledge coupled with reflection on appropriateness of our response and(2) belief in law of abundance coupled with genuine efforts will tackle the “fear and greed” syndrome.

February 4, 2007

Learning@51years age!

Filed under: Uncategorized — Gyandutt Pandey @ 9:27 pm

Learning is not the event, not the process, not even the habit.
Learning is an inner urge to live.
I am learning therefore I am living. The learning may be inward (or internalised). It may be the learning of techniques, equipments…
Learning may be unlearning of the rotten.
I am happy that my yearning to learn is not diminishing. It is probably going up.

Indian Railway innovates to generate coaches for new services

Filed under: Uncategorized — Gyandutt Pandey @ 7:52 am


This year the Indian Railway Time Table Committee (IRTTC) meeting was held at Secunderabad on 29-31 January.
Indian Railways has decided that trains hereafter need to get examined for a maximum distance of travel up to 3500kms as against the present upper limit of 2500kms. Besides the coaches can be in service for 18 months between two periodic overhauls. The second step at one stroke releases 11% more availability of coaching stock. The first step is a tool to fire the imagination of the coaching service planners and time table controllers to come up with new solutions. That may release coaches; give longer distance and better trains.
Old, sluggish systems also change for the better so fast in one stroke!
(Photo: IRTTC Meeting in progress)

January 1, 2000

मेरी टिप्पणी की नीति

Filed under: Uncategorized — Gyandutt Pandey @ 1:40 pm

मेरी टिप्पणी की नीति
मैं सकारात्मक आलोचना या विचार को सहर्ष स्वीकार करता हूं. पर यदि मेरे ब्लॉग पर की गयी किसी टिप्पणी से; किसी मशहूर हस्ती, पाठक, मुझे या ईश्वर को; भद्दे, क्रूर या असहनीय तरीके से निशाना बनाया जाता है तो मुझे वह टिप्पणी हटाने में कोई देर नहीं लगेगी. वह टिप्पणी चाहे कोई भी करे. कृपया इसे व्यक्तिगत न लें और उत्तेजित न हों.

कृपया अप्रिय स्थिति न आने दें.

सधन्यवाद,
ज्ञानदत्त पाण्डेय


« Previous Page

Blog at WordPress.com.